Polytechnic Me Admission Kaise le: पॉलिटेक्निक के बारे में पूरी जानकारी |

यदि आप भी पॉलिटेक्निक में एडमिशन कराना चाहते है और आपको पॉलिटेक्निक के बारे में कुछ नहीं पता है|  जैसे -  पॉलिटेक्निक क्या है? या पॉलिटेक्निक करने के लिए कौन सी योग्यताएँ होनी चाहिए? और या फिर पॉलिटेक्निक में एडमिशन कैसे होगा?  ऐसे ही कई सारे सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे | 


Table Of Contents--

  1. पॉलिटेक्निक क्या है? 
  2. पॉलिटेक्निक आप कितने  प्रकार के कॉलेज से कर सकते हैं?
  3. पॉलिटेक्निक में  एडमिशन का  प्रोसेस क्या है?
  4. पॉलिटेक्निक का पेपर कैसे देते हैं?
  5. Polytechnic entrance exam  के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  6. पॉलिटेक्निक  काउंसलिंग का सही तरीका क्या है?
  7. What documents are required for JEECUP document verification?
  8. पॉलिटेक्निक में एडमिशन कैसे होगा?
  9. पॉलिटेक्निक के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स 
  10. पॉलिटेक्निक करने में कितना खर्चा आता है?
  11. पॉलिटेक्निक के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
  12. 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक कितने साल का होता है?
  13. FAQs----
इन सभी सवालों का जवाब आपको यही मिल जाएगा आपको कही जाने की जरुरत नहीं है। आपको किसी भी तरह की कोई टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है आपको हम सरल भाषा में तरीका बताते हुए चलेंगे। 

पॉलिटेक्निक क्या है?  

पॉलिटेक्निक एक तरह का डिप्लोमा कोर्स है जिसमे विभिन्न तरह के engineering branches और medical branches आदि कोर्स शामिल होते हैं।
जैसे_ इंजीनियरिंग ब्रांचेस में - मैकेनिकल , सिविल , इलेक्ट्रिकल ,टेक्सटाइल प्लास्टिक इंजीनियरिंग आदि।
मेडिकल में डिप्लोमा इन फार्मेसी आदि।
 
इसी तरह के बहुत सारे डिप्लोमा शामिल होते हैं जो आप 10th या 12th या बैचलर के आधार पर कर सकते हैं। सभी के लिए डिप्लोमा कोर्स अलग अलग सैलून के लिए होता है जो निचे बताया गया है।


पॉलिटेक्निक आप कितने  प्रकार के कॉलेज से कर सकते हैं?

पॉलिटेक्निक में आपको तीन प्रकार के कॉलेज से कर सकते हैं |
  •  गवर्नमेंट कॉलेज से 
  • ऐडेड कॉलेज से 
  • प्राइवेट  कॉलेज से 

गवर्नमेंट और ऐडेड कॉलेज में आपको jeecup का एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ेगा और प्राइवेट कॉलेज में आप डायरेक्ट एडमिशन भी करा सकते हैं। 

 हलाकि आप jeecup  का  एंट्रेंस एग्जाम देकर भी प्राइवेट कॉलेज में पॉलिटेक्निक के लिए एडमिशन करवा सकते हैं बस प्राइवेट कॉलेज में आपकी फीस थोड़ी ज्यादा देखने को मिल सकती है। 

वहीं आप गवर्नमेंट कॉलेज से पोलयतेहनीक करते हैं तो फीस काम लगदी है और आपको सीखने और एक अच्छा माहौल मिलता है और ऐडेड कॉलेज भी अच्छा होता है किन्तु गवर्नमेंट कॉलेज से ज्यादा फीस आपको ऐडेड कॉलेज में देनी होगी क्योंकि ये कॉलेज अर्ध सरकारी होते हैं।  

पॉलिटेक्निक में  एडमिशन का  प्रोसेस क्या है? 

पॉलिटेक्निक में एडमिशन वैसे तो आप डायरेक्टली भी ले सकते हैं जो आपको प्राइवेट कॉलेजों की तरफ से ऑफर किया जाता है पर आज मैं आपको पूरा प्रोसेस बताने वाला हूँ की किस तरह से आप गवर्नमेंट कॉलेज अदि में एडमिशन किस तरह मिलेगा। 

सबसे पहले आपको जीसुप के इन्टेन्स एग्जाम देने के लिए फॉर्म भरना पड़ेगा जिसमे आपको अपनी पर्सनल जानकारी फॉर्म में भरकर फॉर्म को सबमिट करना होगा और फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले आपको अपनी साड़ी जानकारी अच्छे से जाँच लेनी हैं की कोई गलत जानकारी तो फॉर्म में नहीं है अगर सब कुछ सही भरा हो तो फाइनल सबमिट करने से पहले आपको 300 रूपए की पेमेंट करके फाइनल सबमिट करना होगा।  ये आप फॉर्म आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र से भी भरवा सकते है।  

इसके बाद आपने यदि भूलवश कोई फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि कर दी हो तो कुछ दिनों बाद फॉर्म सही करने के लिए jeecup डेट निकलता है जिसमे आप अपनी   त्रुटि को सही कर सकते हैं। 

पॉलिटेक्निक का पेपर कैसे देते हैं?

अब आपको अपने entrance exam की तयारी करनी है जो ऑनलाइन माध्यम से होगा। जिसके लिए आपको दिए गए कंप्यूटर सेंटर पर जाकर आपको टेस्ट देना होगा। आपकी तलासी वहाँ पर ली जाती है आपको किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या पेपर ले जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।  वही आपको रफ कागज दिया जायगा आपको बस आपने एडमिट कार्ड और जरुरी दस्तावेज ही लेकर जाना है और साथ में एक पेन भी लेकर जाना होगा। 
 कंप्यूटर सेंटर की पूरी जानकारी आपको आपके एडमिट कार्ड में दी जाती है।  आपको एडमिट कार्ड में एक पासवर्ड भी दिया जाता है जो आपको सेंटर पर आपको दिए गए कंप्यूटर में डालकर लॉगिन करके आपको अपना एंट्रेंस टेस्ट दे सकते हैं। 

Polytechnic entrance exam  के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज-

  • एडमिट कार्ड 
  • आधार कार्ड या आपका और कोई idententity proof 
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो 
इसके बाद आपका रिजल्ट निकलता है जिसमे आपके अर्जित किये नंबर और आल इंडिया रैंक भी दी होगी जिसके आधार पर आपको कॉलेज दिया जाता है अब अगले चरण में आपको कॉलेज लेने के लिए काउंसलिंग का फॉर्म भरना होगा।  चलिए जान लेते है की पॉलिटेक्निक में काउंसलिंग सही तरीके से किस तरह की जाती है। 

पॉलिटेक्निक  काउंसलिंग का सही तरीका क्या है?

पॉलिटेक्निक काउंसलिंग करने से पहले आपको पता होना चाहिए की कौन सा कॉलेज आपके लिए अच्छा और कौन सी ब्रांच आपके लिए आपके इंट्रेस्ट के हिसाब से अच्छी होगी।  क्योंकि आपको उसी तरह कॉलेज  और ब्रांच को वरीयता   देनी  होती  है तो ये बहुत जरुरी है की आपको पता होना चाहिए की आपको कौन सा कॉलेज चाहिए। 

अगर आपको नहीं पता है की top 20 पॉलिटेक्निक कॉलेज कौन से है तो आप हमारी पुरानी पोस्ट को पढ़ सकते हैं जहाँ  आपको uttar pradesh के 20  सबसे अच्छे कॉलेज   के बारे   में तो बताया   ही है साथ उनकी   कांटेक्ट  डिटेल्स  भी दी है  Top 20 Colleges for diploma polytechnic in Up

तो आपको ये समझना  होगा की जिन  कॉलेजों  और जिन  ब्रांचों  को आपको लेना  है उनको  आपको सबसे ऊपर  रखना  है इसी  क्रम  में आपको काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग करनी है। 
इसी  लिए आपको इमेज में चॉइस फिलिंग करके दिखाया गया है इसी तरह आपको भी अपनी कॉलेज की चॉइस को भरना है।  
documents required for admission in govt college
polytechnic admission process


  • जब  आप चॉइस भरकर लॉक  कर देते  हैं तो काउंसलिंग फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के लिए 250  रूपए की पेमेंट करके फॉर्म सबमिट कर दीजिये। 
  • फिर इसके बाद इसका रिजल्ट घोसित किया जायगा जिसमे आपको एक कॉलेज और ब्रांच आपके रैंक के हिसाब से दिया जाएगा अगर आपको ये ब्रांच और कॉलेज पसंद  है तो आपको freeze ऑप्शन चुनना  होगा और 3250 रूपए fees jeecup में online जमा  करनी होगी | 
  • अगर आपको दिया गया कॉलेज पसंद नहीं है तो आपको 3250 रूपए online fees  jeecup में  जमा  करनी होगी और अपनी सीट  बुक  करने के लिए और float ऑप्शन को चुनना  होगा और दोबारा से चॉइस फिलिंग कर सकते हैं |
  • जहाँ आप फिर से अपने मन मुताबिक choice fill करके अगले काउंसलिंग के राउंड में आपको फिर से एक कॉलेज और ब्रांच आल्लोट किया जाएगा | अगर आपको ये ब्रांच पसंद है तो आप freeze करके अपने document verification के लिए nearest polytechnic help centre  पर जाकर करवा सकते हैं अन्यथा आपको अगर कॉलेज और ब्रांच आपके मन मुताबिक नहीं मिला है तो आप float ऑप्शन चुनकर अगले राउंड के लिए भी अपनी choice fill  कर सकते हैं और अगले राउंड काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं । 
  • अगर आपको सभी राउंड्स  में कॉलेज अच्छा नहीं मिला हो तो आप पहले वाले कॉलेज भी ले सकते हैं जो आपने पहले फ्लोट किये थे। 
  • अब आपको कॉलेज अच्छा मिलने के बाद आपको अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा जो आपने काउंसलिंग का फॉर्म भरते  समय चुना था | उसमे आपको सरे डाक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे।  
  • वहां पर आपके डाक्यूमेंट्स को चेक करके अगर आपके सारे दस्तावेज सही  है, तो आपको Provisional Admission Letter दिया जायगा जो एडमिशन के वक्त बहुत काम आएगा। 

What documents are required for JEECUP document verification?

  • एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट या रैंक कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • 10  की मार्कशीट
  • 12  की मार्कशीट 
  • केटेगरी का सर्टिफिकेट jaise _ EWS , SC , ST आदि
  • Physically  handicamp  या military personal  certificate  
ये डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज और जो जो आपने जानकारी आपने काउंसलिंग वाले फॉर्म में भरी थी उनके प्रूफ भी लेकर आपको डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना है। 

 पॉलिटेक्निक में एडमिशन कैसे होगा?

डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराने के बाद आपको दो दिनों के भीतर आपको पॉलिटेक्निक की फीस ऑनलाइन माध्यम से लॉगिन करके जमा करनी  होगी जिसे बाद प्रोविशनल एडमिशन लेटर निकलता  है उसका प्रिंटआउट करवा के  जो कॉलेज मिला है वहां आपको एडमिशन कराने के लिए जाना  होगा और सारे जरुरी दस्तावेज अपने साथ में लेकर जाना होगा ताकि  आपको   बाद में किओ दिक्कत न हो।  
जिन दस्तावेजों   के नाम  नीचे  बताया गया है उनको एडमिशन के जाने से पहले ही तयार करा लीजिये   नहीं तो आपको काफी दिक्क्तों का सामना करना पढ़  सकता  है। 

     पॉलिटेक्निक के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स-

  • Result 
  • प्रोविशनल एडमिशन लेटर 
  • High school सर्टिफिकेट
  • Intermediate सर्टिफिकेट 
  • एडमिट कार्ड 
  • सीट अल्लोत्मेंट लेटर
  • फीस स्लिप
  • आधार कार्ड 
  • इनकम सर्टिफिकेट + नेट वेरिफिकेशन
  • जाती प्रमाण  पत्र   
  • निवास  प्रमाण  पत्र  + नेट वेरिफिकेशन  
  • मेडिकल  फिटनेस  सर्टिफिकेट
documents required for diploma admission after 12th
polytechnic admission documents list


पॉलिटेक्निक करने में कितना खर्चा आता है?

पॉलिटेक्निक में आप गवर्नमेंट कॉलेज से करते हैं तो कम खर्च में आप अपना डिप्लोमा पूरा कर सकते हैं।  वही बात करें aided कॉलेज में गवर्नमेंट से थोड़ी ज्यादा फीस आपको पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के लिए देना होगा और प्राइवेट कॉलेज में कॉलेज के हिसाब से ही आपक फीस देनी होगी।  प्राइवेट कॉलेज में फीस कोई निश्चित नहीं होती है। तो  चलिए पॉलिटेक्निक में होने वाले खर्चा के बारे में जान लेते हैं। 
  1. सबसे पहले आपको कॉलेज की फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी जो 10370 से 11000 रूपए तक|
  2. गवर्नमेंट कॉलेज के लिए ऑनलाइन फीस आपको जमा करनी होती है।
  3. इसके बाद जब आप कॉलेज में एडमिशन कराने जाते हैं पर भी आपसे कॉलेज में चालान के माध्यम से 1000 से 1500 रूपए तक जमा कराते हैं |
  4. बस इतनी फीस आपको एक साल के लिए गवर्नमेंट कॉलेज में ली जाती है।
  5. अगर आप कॉलेज में हॉस्टल लेते हैं तो उसकी फीस आपको अलग से देनी होगी।

10वीं के बाद पॉलिटेक्निक कितने साल का होता है?

अगर आपको पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेना है तो आपको कम से कम 10 या Highschool तो पास ही होना चाहिए।  10 के बाद आपका पॉलिटेक्निक डिप्लोमा तीन वर्ष का होगा जिसमे आपके छह सेमेस्टर होंगे। 

 

 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक कितने साल का होता है? 

आप पॉलिटेक्निक 10 पास करके कर सकते हैं जो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की न्यूनतम योग्यता है और यदि आप 12  पास है तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आपके लिए केवल दो वर्ष के लिए ही होगा।
 जिसे लेटरल एंट्री बोलते या कहते हैं इसमें आपका एडमिशन सीधे दूसरे वर्ष में होगा।  
लेटरल एंट्री में आपको आपको केवल अपने पढाई के साथ साथ प्रथम वर्ष के पेपर भी देने पड़ेंगे। 


FAQs---------

Ques.1- Jeecup में ग्रुप ए क्या है?

Ans.  Jeecup में group a में इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स आते हैं | जैसे - Mechanical, Civil, Electrical, Computer आदि  engineering course आते हैं |

Ques.2- Jeecup में अच्छी रैंक क्या है?

Ans. Jeecup में अच्छी रैंक लाने पर आपको टॉप पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं |  Jeecup entrance exam में आप अगर 500 से 10000 रैंक तक लाते हैं तो आप आसानी से टॉप कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं | 

Ques.3- क्या पॉलिटेक्निक एक अच्छा विकल्प है?

Ans. हाँ , पॉलिटेक्निक एक बहुत ही अच्छा डिप्लोमा है जिसको करने के बाद आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा भविष्य बना सकते हैं | 

Ques.4- क्या पॉलिटेक्निक के बाद बीटेक कर सकते हैं?

Ans. हाँ, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा  पूरा होने के बाद आप b-tech के 2nd Year में lateral entry के माध्यम admission करा सकते हैं |  

Ques.5- क्या पॉलिटेक्निक कठिन है?

Ans. नहीं,यदि आप अच्छे से पढाई करते हैं तो अगर आप एक average student भी हैं तो आप पॉलिटेक्निक में आसानी से सेमेस्टर एग्जाम में अच्छे अंक ला सकते हैं | 

Ques.6-  पॉलिटेक्निक के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है ? 

Ans. पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेना है तो आपको कम से कम 10 या Highschool तो पास ही होना चाहिए। 

पॉलिटेक्निक के बारे में और अधिक प्रश्नो के उत्तर जानने के लिए FAQs को पढ़े |   



आशा है की इस पोस्ट में आपके सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे जो आपके मन में पॉलिटेक्निक के बारे में थे।
अगर अभी कोई सवाल आपके मन में है तो बेझिझक कमेंट या contact us के माधयम से हमसे पूछ सकते है। हम आपकी हर संभव मदद करेंगे।
अपना कीमती समय निकालकर आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ