इस आर्टिकल में आप कक्षा 12 की दो बहुत ही महत्वपूर्ण प्रयोगशाला विधियों के बारे में जानने वाले हैं जो इस प्रकार से हैं - प्रयोगशाला में एथिल ब्रोमाइड बनाने की विधि के बारे में आपको बताएँगे और अभिक्रिया के रसायनिक सूत्र के साथ साथ आपको इसके चित्र के साथ समझायेंगे की प्रयोगशाला में एथिल ब्रोमाइड किस तरह से बनाते हैं ? और दूसरी प्रयोगशाला विधि है जिसके बारे में हम बात करेंगे वो है डाई एथिल ईथर बनाने की प्रयोगशाला विधि और इसकी रसायनिक अभिक्रिया के साथ चित्र भी देखेंगे।
HEADINGS
- प्रयोगशाला में एथिल ब्रोमाइड किस तरह से बनाते हैं?
- डाई एथिल ईथर की प्रयोगशाला विधि और रसायनिक अभिक्रिया
- डाई एथिल ईथर बनाने की विलियमसन विधि
प्रयोगशाला में एथिल ब्रोमाइड किस तरह से बनाते हैं ?
प्रयोगशाला में एथिल ब्रोमाइड को एथिल एल्कोहल को पोटैशियम ब्रोमाइड और सांद्र सल्फुरिक अम्ल के मिश्रण को गर्म करके बनाया जाता है।
रसायनिक अभिक्रिया --
C2H5OH + KBr + H2SO4 ( सांद्र ) -------------> C2H5Br +KHSO4 +H2O
![]() |
| प्रयोगशाला में एथिल ब्रोमाइड किस तरह से बनाते हैं? |
प्रयोगशाला विधि -- सबसे पहले गुलपेंदी के फ्लास्क में एथिल एल्कोहल , पोटैशियम ब्रोमाइड तथा सांद्र सल्फुरिक अम्ल का मिश्रण लेते हैं। इसके बाद फ्लास्क को छिद्रयुक्त कॉर्क से बंद कर लेते हैं। कॉर्क में एक निकशनली तथा फनल लगा देते हैं। निकशनली का दूसरा शिरा संघनित्र से जोड़कर ग्राही में डाल देतें हैं।
फ्लास्क को बालू उष्मक पर रखकर धीरे- धीरे गर्म करते हैं ,तो एथिल ब्रोमाइड की वाष्प बनती है। जो संघनित्र में पहुंचकर ठंडी होकर द्रवित हो जाती है , जिसे ग्राही में एकत्रित कर लेते है। इस प्रकार एथिल ब्रोमाइड को प्रयोगशाला में प्राप्त करते हैं।
डाई एथिल ईथर की प्रयोगशाला विधि और रसायनिक अभिक्रिया-
डाई एथिल ईथर बनाने की विलियमसन विधि-
विलियमसन विधि---- एथिल ब्रोमाइड को सोडियम एथॉक्साइड के साथ गर्म करते हैं तो डाई एथिल ईथर बनता है, यही डाई एथिल ईथर की विलियमसन विधि है।
C2H5Br +NaOC2H5 ---------> C2H5-O-C2H5 + NaBr


0 टिप्पणियाँ