C Program To Convert Celsius To Fahrenheit And Fahrenheit To Celsius

 सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज अच्छे से सीखने के लिए आपको  हर तरह के प्रोग्राम को प्रैक्टिस करना पड़ता है तो आज इसीलिए इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि सेल्सियस से फारेनहाइट में और फारेनहाइट से सेल्सियस में टेंपरेचर को किस तरह बदल सकते हैं सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की सहायता से| 

C Program To Convert Celsius To Fahrenheit And Fahrenheit To Celsius

What is the Formula For Converting Celsius to Fahrenheit  in C?

सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में सेल्सियस से फारेनहाइट में टेंपरेचर को परिवर्तित करने के लिए आपको इसका फार्मूला पता होना जरूरी तभी आप अपने सी प्रोग्राम में फार्मूले का उपयोग करके सेल्सियस से फारेनहाइट में टेंपरेचर को चेंज करने का प्रोग्राम लिख पाएंगे तो चलिए जानते हैं कि किस फार्मूले से हम टेंपरेचर चेंज कर सकते हैं|
                  Fahrenheit=9/5*Celsius + 32 

इसी फार्मूले का इस्तेमाल करके आपको सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में भी सेल्सियस से फारेनहाइट में टेंपरेचर को चेंज करने का प्रोग्राम लिख सकते हैं|

How do you convert Fahrenheit to Celsius in C?

किसी लिए गए सैंपल को सेल्सियस से फारेनहाइट में बदलने के लिए आपको ऊपर दिए गए फार्मूले को अपने सी प्रोग्राम में उपयोग में लेना है चलिए देखते हैं किस तरह से आप उससे प्रोग्राम लिखेंगे सेल्सियस से फारेनहाइट में सैंपल टेम्परेचर को बदलने के लिए|

  1. सबसे पहले दो वेरिएबल celsius,fahrenheit बना लेंगे float डाटा टाइप के |
  2. अब printf() फंक्शन की मदद से celsius की वैल्यू को एंटर कराने के लिए एक मैसेज देंगे|
  3.  इसके बाद scanf() फंक्शन की मदद से celsius की  वैल्यू को एंटर करवा लेंगे|
  4. अब फार्मूले का उपयोग करेंगे जो कि ऊपर दिया हुआ है|
  5.  इसके बाद printf() फंक्शन की मदद से फारेनहाइट की वैल्यू को प्रिंट करा लेंगे|

//C-Program to celsius into fahrenheit
#include<stdio.h>
int main()
{
    float celsius,fahrenheit;
    printf("Enter temp in celsius:");
    scanf("%f",&celsius);
    //formula
    fahrenheit=((9*celsius/5)+32);
    printf("Temp in fahrenheit:%f",fahrenheit);
    return 0;
}
OUTPUT---
Enter temp in celsius:36.7
Temp in fahrenheit:98.060005
 

What is the formula for converting Fahrenheit to Celsius in C?

हमने सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में ऊपर यह तो जान लिया है कि सेल्सियस से फारेनहाइट में किसी भी सैंपल टेंपरेचर को कैसे बदला जाता है लेकिन अब यह भी जान लेते हैं कि फारेनहाइट से सेल्सियस में किसी भी सैंपल टेंपरेचर को बदलने के लिए किस फार्मूले का उपयोग किया जाता है|

                                       Celcius=5(Fahrenheit-32)/9 

इसी फार्मूले का उपयोग करके हम सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में फारेनहाइट से सेल्सियस में किसी भी दिए गए सैंपल टेंपरेचर को बदलने का प्रोग्राम लिखेंगे |


What is a program to convert temperature in Fahrenheit F to Celsius C in C?

फारेनहाइट से सेल्सियस में किसी दिए गए सैंपल टेंपरेचर को बदलने के लिए आपको ऊपर दिए गए फार्मूले का उपयोग अपने सी प्रोग्राम में करना होगा तो चलिए देखते हैं किन चरणों में हम अपना c-program लिख सकते हैं|

  1. सबसे पहले दो वेरिएबल celsius,fahrenheit बना लेंगे float डाटा टाइप के |
  2. अब printf() फंक्शन की मदद से fahrenheit की वैल्यू को एंटर कराने के लिए एक मैसेज देंगे|
  3.  इसके बाद scanf() फंक्शन की मदद से  fahrenheit की  वैल्यू को एंटर करवा लेंगे|
  4. अब फार्मूले का उपयोग करेंगे जो कि ऊपर दिया हुआ है|
  5.  इसके बाद printf() फंक्शन की मदद से फारेनहाइट की वैल्यू को प्रिंट करा लेंगे|

इस तरह हमारा सी प्रोग्राम पूर्ण हुआ इसी तरह आप पहले खुद लिखकर प्रैक्टिस करें जब आपको नहीं समझ में आता तब आप यहां से देख सकते हैं कि किस तरह से प्रोग्राम लिखना है|

//C-Program to convert fahrenheit to celsius
#include<stdio.h>
int main()
{
    float cel,fahren;
    printf("Enter Temperature in fahrenheit:");
    scanf("%f",&fahren);
    //formula
    cel=(5*(fahren-32))/9;
    printf("Temperature in celsius:%f",cel);
    return 0;
}
OUTPUT---
Enter Temperature in fahrenheit:98
Temperature in celsius:36.666668
 

Conclusion - इस आर्टिकल में आपने सीखा कि किस तरह से आपको सेल्सियस से फारेनहाइट में और फारेनहाइट से सेल्सियस में किसी भी सैंपल टेंपरेचर को बदलने का प्रोग्राम सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कैसे लिखा जाता है |

आशा है आपको यह आर्टिकल बहुत ही अच्छा लगा होगा और आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हुआ होगा अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ