How to calculate area and circumference of a circle in C program?

इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किसी दिए गए वृत्त का क्षेत्रफल और परिधि किस तरह से निकाल सकते हैं सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की सहायता से और इस आर्टिकल में आप यह भी जानेगे की  आप किस तरह से सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में वृत्त का क्षेत्रफल और वृत्त की परिधि निकाल सकते हैं वृत्त के क्षेत्रफल और परिधि के सूत्र का उपयोग करके|



What is the formula for area of C?

वृत्त का  क्षेत्रफल निकालने का सी प्रोग्राम लिखने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि वृत के क्षेत्रफल का फॉर्मूला क्या होता है? तभी उस फार्मूले को आप लॉजिक की तरह यूज करके सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में क्षेत्रफल निकालने का प्रोग्राम लिख पाएंगे तो चलिए जान लेते हैं कि वृत्त के क्षेत्रफल का फार्मूला क्या होता है | 
  
                                        वृत्त का  क्षेत्रफल( Area Of Circle ) = πr2

यहां, पाई की वैल्यू = 3.1 4 या 22/7 साथ ले सकते हैं |
                        r = वृत्त की त्रिज्या(radius of circle )

What is the formula for circumference of C?

वृत की परिधि निकालने के लिए हमको निम्नलिखित फार्मूले का उपयोग करना पड़ेगा अपने सी प्रोग्राम में|
                    
                      वृत की परिधि (Circumference Of Circle)=2πr

यहां, पाई की वैल्यू = 3.1 4 या 22/7 साथ ले सकते हैं |
                        r = वृत्त की त्रिज्या(radius of circle )

How to write C program that calculates area and circumference of a circle?

वृत्त का क्षेत्रफल और व्रत की परिधि निकालने के लिए आप जैसे फार्मूले का उपयोग गणित में करते हैं उसी फार्मूले का उपयोग करके हम सी प्रोग्राम बनाएंगे जिससे आप वृत्त की परिधि ज्ञात कर सकते हैं और वृत्त का क्षेत्रफल भी ज्ञात कर पाएंगे आपको केवल त्रिभुज के त्रिज्या का मान देना है, तो चलिए देखते हैं किस तरह आपको यह प्रोग्राम सी भाषा में लिख सकते हैं|

  1. सबसे पहले सी भाषा का बेसिक सिंटेक्स लिखें |
  2. त्रिज्या के मान को इनपुट कराने के variable बनाये |
  3. अब इसी variable में वृत्त  के मान को यूजर से इनपुट कराने के scanf() function  उपयोग करे | 
  4. अब सी प्रोग्राम में पाई की वैल्यू डाले एक और variable बनाके | 
  5. इसके बाद variable में वृत्त के क्षेत्रफल और वृत की परिधि के फॉर्मूले को स्टोर करायें | 
  6. अब printf() function की मदद से  वृत्त के क्षेत्रफल और वृत की परिधि जिस भी वेरिएबल में स्टोर है उसे प्रिंट करे | 

इस तरीके से आप वृत्त के क्षेत्रफल और वृत्त की परिधि को ज्ञात करने का प्रोग्राम सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में लिख सकते हैं और नीचे दिए गए प्रोग्राम से आप और अच्छे से समझ सकता हूं कि किस तरह से आपको यह प्रोग्राम लिखना है|

// C Program to calculate Area and Circumference of a circle
#include<stdio.h>
int main()
{
   float radius;
   printf ("Enter value of radius:");
   scanf ("%f",&radius);
   float pi=3.14;
   // formula for area of circle
   float area=pi*radius*radius;
   // formula for circumfernce
   float circum=2*pi*radius;
   printf ("Area of circle:%f\n",area);
   printf ("Circumference of circle:%f",circum);
   return 0;
}
OUTPUT---
Enter value of radius:2.5
Area of circle:19.625000
Circumference of circle:15.700001

 Read More-
सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में और अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को भी आप पढ़ सकते हैं|

Conclusion - इस आर्टिकल में आपने जानना कि वृत्त के क्षेत्रफल का फार्मूला क्या होता है? और व्रत की परिधि का फार्मूला क्या होता है? इसके बाद वृत्त  क्षेत्रफल के और वृत्त की परिधि को आप किस तरह से सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग करते हुए ज्ञात कर सकते हैं |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ