सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में सिंपल इंटरेस्ट ज्ञात करने का प्रोग्राम कैसे लिखें ?

 आज के इस आर्टिकल में आप सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में सिंपल इंटरेस्ट का प्रोग्राम किस तरह से लिखना है यह जानेंगे और सिंपल इंटरेस्ट क्या होता है? साधारण ब्याज का  फार्मूला क्या होता है? इसके बारे में भी अच्छे से जानेंगे आपकी अपनी मातृभाषा हिंदी में | 

सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में सिंपल इंटरेस्ट ज्ञात करने का प्रोग्राम कैसे लिखें ?
C Program to Calculate Simple Interest

सिंपल इंटरेस्ट क्या होता है?

सिंपल इंटरेस्ट को हिंदी भाषा में साधारण ब्याज के नाम से भी जानते हैं साधारण ब्याज मूलधन पर निश्चित समय के लिए और एक निश्चित दर पर लगाया जाने वाला एक प्रकार का ब्याज है इसे हम साधारण ब्याज कहते हैं|

साधारण ब्याज का  फार्मूला क्या होता है?

सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में आपको साधारण ब्याज निकालने के लिए प्रोग्राम लिखने से पहले आपको साधारण ब्याज का फॉर्मूला पता होना चाहिए तभी आप सही सी प्रोग्राम लिख पाएंगे साधारण ब्याज निकालने का तो चलिए जान लेते हैं कि कौन सा फार्मूला उपयोग में लाने से हम साधारण ब्याज ज्ञात कर सकते हैं|

साधारण ब्याज(SI) = PRT/100

यहां , P=मूलधन है 
         R=दर
         T=समय अंतराल को प्रदर्शित कर रहा है|

सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में सिंपल इंटरेस्ट ज्ञात करने का प्रोग्राम कैसे लिखें?

साधारण  ब्याज  निकालने के लिए ऊपर दिए गए फार्मूले को हम सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की मदद से उपयोग में लाएंगे और साधारण ब्याज ज्ञात करने के लिए c-program लिखेंगे | तो चलिए जानते हैं कि किस तरह से आपसी प्रोग्राम लिख सकते हैं साधारण ब्याज निकालने के लिए -
  1. सबसे पहले सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का बेसिक सिंटेक्स लिखेंगे|
  2. इसके बाद मेन फंक्शन में 3 वेरिएबल बनाएंगे जोकि p,r,t के रूप में हमने अपने प्रोग्राम में बनाया है|
  3. आप वेरिएबल को इंटीरियर टाइप या फ्लोट टाइप  दोनों में से एक डाटा टाइप का उपयोग कर सकते हैं|
  4. अब तीनों वेरिएबल में यूजर से वैल्यू इनपुट करा लेंगे scanf() function की मदद से |
  5. अब एक और वेरिएबल में साधारण ब्याज निकालने के फार्मूले को स्टोर करा लेंगे|
  6. अब si वेरिएबल को प्रिंट करा लेंगे|
 इस तरह हमारा सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में साधारण ब्याज निकालने का प्रोग्राम आसानी से लिख सकते हैं |

अगर आपको सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में नहीं पता है कि सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या होती है और सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में प्रोग्राम में कैसे करते हैं तो आप करके पढ़ सकते हैं पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-C language में Programming कैसे करते हैं ?

// C Program to find Simple Interest
#include<stdio.h>
int main()
{
    float p,r,t;
    printf ("Enter Principal Value:");
    scanf("%f",&p);
    printf ("Enter Rate:");
    scanf("%f",&r);
    printf ("Enter Time:");
    scanf("%f",&t);
    //formula for si 
    float si=(p*r*t)/100;
    printf ("Simple Interest is: %f",si);
    retrn 0;
}
OUTPUT---
Enter Principal Value:1000
Enter Rate:5
Enter Time:5
Simple Interest is:250.000000
  इस प्रोग्राम से आप समझ सकते हैं कि आप को किस तरह से साधारण ब्याज निकालने का प्रोग्राम सी लैंग्वेज में लिखना है अगर आपको कहीं भी समझने में दिक्कत आ रही है तो आप हमसे जरूर पूछे हम आपकी हर संभव मदद करेंगे

Conclusion- इस आर्टिकल में आपने जाना कि साधारण ब्याज क्या होता है और साधारण ब्याज ज्ञात करने का फार्मूला क्या होता है और सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में आप किस तरह से साधारण ब्याज करने का प्रोग्राम देख सकते हैं इसके बारे में बहुत ही अच्छी तरीके से आपने इस आर्टिकल में जाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ